『Congratulations Shubham Bhaiya』のカバーアート

Congratulations Shubham Bhaiya

Congratulations Shubham Bhaiya

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る

今ならプレミアムプランが3カ月 月額99円

2026年5月12日まで。4か月目以降は月額1,500円で自動更新します。

概要

कल मुझे एक खबर मिली।
असल में कल UPSC CSE का रिजल्ट आया था।

सच कहूँ तो हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था, क्योंकि हम उस एग्जाम की तैयारी नहीं कर रहे थे।
हमने यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि आज रिजल्ट आने वाला है।

लेकिन फिर…
जब मैंने अपना सोशल मीडिया खोला—WhatsApp और Instagram—तो दोस्तों के स्टेटस दिखने लगे।

सब लोग एक ही बात लिख रहे थे—

“Congratulations Shubham Bhaiya.
Your hard work and dedication paid off.
We are really proud of you.
AIR 643.”

जैसे ही मैंने यह पढ़ा…
मैं सच में खुशी से उछल पड़ा।

क्योंकि उस इंसान को हम बहुत करीब से जानते हैं।

लगभग सात सालों से हम उस पर्सनैलिटी को देख रहे हैं…
उनकी मेहनत, उनका डिसिप्लिन, उनका फोकस।

और कहीं न कहीं हमें पहले से ही लगता था कि यह इंसान इतिहास में अपनी एक जगह जरूर बनाएगा।

और उसने कर दिखाया।

अक्सर हम किसी को देखकर बोल देते हैं—
“यह आगे चलकर बहुत बड़ा कुछ करेगा।”

लेकिन उस एक लाइन और उस हकीकत के बीच…
बहुत बड़ा फासला होता है।

लोग उस एक वाक्य को बोल देते हैं,
लेकिन उस वाक्य को सच करने के पीछे कई सालों की मेहनत होती है।

कई सालों तक अपने ऊपर भरोसा बनाए रखना पड़ता है।

उस रास्ते में बहुत सारे संघर्ष होते हैं।
बहुत सारी असफलताएँ होती हैं।
कई बार हार मान लेने का मन भी करता है।

लेकिन वही लोग आगे बढ़ते हैं…
जिनका हौसला, जिनका जज़्बा और जिनका संकल्प टूटता नहीं है।

क्योंकि सच यही है—

Expectation और Reality के बीच जो दूरी होती है…
वह बहुत बड़ी होती है।

और उस दूरी को सिर्फ वही व्यक्ति पार करता है…
जो उस सपने को सच करना चाहता है।

मैंने भी बड़े सपने देखे हैं…
और आज भी देख रहा हूँ।

और मैं यह भी जानता हूँ कि
Expectation और Reality के बीच का जो रास्ता है…

उसे मुझे खुद तय करना होगा।

जिस तरह शुभम भैया ने यह मुकाम हासिल किया…

एक दिन…
मैं भी अपने सपनों को सच करूँगा।

まだレビューはありません