エピソード

  • कानपुर वाले चचा की वसीयत: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    2026/07/11
    ये कहानी है कानपुर में रहने वाले एक चचा की जिनकी दौलत पर उनके लालची रिश्तेदारों की नज़र थी. लेकिन चचा के इंतकाल के बाद जब उनकी वसीयत पढ़ी गई तो रिश्तेदारों के होश उड़ गए. क्या लिखा था चचा ने अपनी वसीयत में, कौन थी हुमैरा जिसके दो आंसू उनकी असली दौलत बन गई. सुनिए जमशेद कमर सिद्दीक़ी की लिखी कहानी 'कानपुर वाले चचा की वसीयत' स्टोरीबॉक्स में.

    Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
    Producer - Maaz Siddiqui
    Sound - Suraj Singh
    Video Editor - Manmeet Singh
    Design - JP Singh
    続きを読む 一部表示
    22 分
  • एक जीनियस की मौत: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    2026/07/04
    ये कहानी है सिनेमा के उस जीनियस की, जिसने अपने दौर से बहुत आगे की फिल्में बनाईं. ऐसी फिल्में, जिन्हें समझने के लिए शायद दुनिया तैयार नहीं थी. एक कामयाब अभिनेता, बेमिसाल निर्देशक... जो एक सुबह अपने कमरे में हमेशा के लिए खामोश हो गया. एक ऐसा शख्स जिसने टेलीफ़ोन ऑपरेटर की नौकरी से सफ़र शुरू किया और आगे चलकर भारतीय सिनेमा के सबसे करिश्माई फ़िल्मकारों में गिना जाने लगा - गुरु दत्त. इस बार सुनिए स्टोरीबॉक्स में गुरु दत्त की कहानी, जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
    Sound - Aman Pal & Suraj Singh
    続きを読む 一部表示
    18 分
  • फ़्राइडे द 13th: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    2026/06/27
    ये कहानी है 29 साल पहले दिल्ली के सबसे भीषण अग्निकांड की, जहां एक थिएटर बन गया था गैस चेंबर. 59 लोगों की मौत हुई जिनमें बहुत सारे बच्चे भी शामिल थे. क्यों भड़की थी ये आग, थियेटर के अंदर क्या हुआ था, सिनेमा हॉल के दरवाज़े पर कुर्सियां किसने लगाईं, ज़हरीली गैस एसी के वेंट से अंदर कैसे आई और रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे चला? देखिए पूरी कहानी 'स्टोरीबॉक्स' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
    Sound - Aman Pal
    続きを読む 一部表示
    21 分
  • कहानी रंगा-बिल्ला की: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    2026/06/20
    कहानी देश के सबसे बड़े किडनैपिंग केस की. वो कहानी जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. सड़क से संसद तक कोहराम मच गया, प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा मांगा गया और विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सर पर भीड़ का पत्थर इतनी तेज़ लगा कि उनका कुर्ता खून से लाल हो गया. ये कहानी है क्राइम की सबसे कुख्यात जोड़ी - रंगा और बिल्ला की. सुनिए 'स्टोरीबॉक्स' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
    Sound - Aman Pal
    続きを読む 一部表示
    20 分
  • शायर बशीर बद्र के चार क़िस्से: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    2026/06/13
    मुहब्बत के शायर बशीर बद्र की ज़िंदगी के वो क़िस्से जिसमें सिर्फ़ उनकी शायरी नहीं, उनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर, उनकी इंसानियत और उनकी हाज़िर जवाबी का पता मिलता है. बशीर बद्र को सीतापुर में एक सुरमे वाले ने क्यों डांटा, उन्होंने एक ट्रेन टीसी को बीस रुपये का नोट क्यों दिया और मुशायरे में उन्होंने राजिंदर सिंह बेदी की आंखों के बारे में क्या मज़ेदार बात कही, बता रहे हैं स्टोरीबॉक्स में इस हफ्ते जमशेद क़मर सिद्दीक़ी.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
    Sound - Suraj Singh & Rohan Bharti
    続きを読む 一部表示
    22 分
  • प्रेमचंद की सीक्रेट डायरी: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    2026/06/06
    मुंशी प्रेमचंद की मौत के 90 साल बाद एक शख्स को मिली उनकी लिखी हुई एक डायरी. क्या था उस डायरी में जिसके बाद इलाके में मच गया हड़कंप, और कौन था वो ज़िला कलेक्टर जिसने हर कीमत पर उसे आम जनता से छिपाए रखने की कोशिश की? सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी की लिखी कहानी 'प्रेमचंद की सीक्रेट डायरी' स्टोरीबॉक्स में.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
    Sound - Aman Pal
    続きを読む 一部表示
    31 分
  • अंग्रेज़ का भूत: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    2026/05/30
    मैं जिस जंगली इलाके में गाड़ी खराब होने की वजह से फंस गया था, वहां सौ साल पहले नील के खेत हुआ करते थे. जंगल के बीचोंबीच मैं एक पुराने मकान में रात भर के लिए ठहर गया, जहां एक अंग्रेज़ अफ़सर की मौत हुई थी. उस रात जो हुआ मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा. सुनिए सत्यजीत रे की कहानी 'इंडिगो' का एक हिस्सा स्टोराबॉक्स में.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
    Sound - Aman Pal & Rohan Bharti
    続きを読む 一部表示
    27 分
  • शमशुद्दीन का बकरा: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    2026/05/23
    महरौली में रहने वाले शमशुद्दीन का बकरा पूरी दिल्ली में मशहूर था. जमनापारी था, बड़े-बड़े कान, घुमावदार सींघ और तन के खड़ा हो जाए तो पूरा गधा मालूम होता था. शमशुद्दीन एक रोटी खुद कम खा सकते थे, मगर अपने बकरे को बिना चने खिलाए उन्हें नींद नहीं आती थी. लेकिन आख़िर एक रात को ऐसा क्या हुआ कि पूरा मोहल्ला उस बकरे के बाल को तावीज़ बनाकर पहनना चाहता था. स्टोरीबॉक्स में इस बार सुनिए 'शमशुद्दीन का बकरा 'स्टोरीबॉक्स' जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
    Sound - Rohan Bharti
    続きを読む 一部表示
    23 分